सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

दीक्षांत समारोह समाचार

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

उज्जैन | विशेष समाचार

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में कुल 74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं 1 शोधार्थी को डी-लिट् की उपाधि प्रदान की गई।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।