Bhagwan Shri Krishna Medhavi Scholarship Scheme 2026: Opportunity for students to receive a ₹1 lakh scholarship

छात्रवृत्ति योजना 2026

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना

भारतीय ज्ञान परंपरा, 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं पर आधारित विशेष प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

चयनित विद्यार्थियों के लिए ₹1,00,000 छात्रवृत्ति

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, भोपाल एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा महर्षि सांदीपनि के आश्रम में अर्जित 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं पर केंद्रित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कौन भाग ले सकता है?

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी
महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी
पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी
आईटीआई के विद्यार्थी

प्रतियोगिता का केंद्र

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

अभी पंजीयन करें

मध्यप्रदेश के पात्र विद्यार्थी प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीयन ऑनलाइन कर सकते हैं।

पंजीयन के लिए क्लिक करें →